राजनांदगांव

किरगी ब में जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण एवं एफएलएन मेला का आयोजन
23-Feb-2026 3:57 PM
किरगी ब में जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण एवं एफएलएन मेला का आयोजन

 स्मार्ट माताओं का हुआ सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी।
जिले में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण का आयोजन 21 फरवरी को ग्राम किरगी ब शाला परिसर में किया गया। माता उन्मुखीकरण  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र में प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करना और उनके माता-पिता, विशेषकर माताओं और समुदाय को शिक्षा में सक्रिय भागीदार बनाना है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत सीईओ  सुरूचि सिंह के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को स्कूल जाने प्रेरित करना। साथ ही माताओं और समुदाय को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था । इस अवसर पर विभिन्न रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की गई। जिनमें नन्हें बच्चों का पारंपरिक स्वागत, माताओं के साथ संवाद एवं प्रेरणा सत्र,  बाल-कला, गीत, खेल, और कहानी जैसी शैक्षिक गतिविधियां की गई। इसके अलावा स्मार्ट माताओं शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्राथमिक शालाओं की महिला शिक्षिकाओं स्मार्ट माताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जो शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों को अपेक्षित दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा माताओं के सहयोग से बच्चों को घर पर सीखने-सिखाने का वातावरण प्रदान किया करेंगी, ताकि उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा सके। 25 अप्रैल को पढ़ई तिहार मनाने के लिए 9 काउंटर लगाकर सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का शाला प्रवेश पूर्व तैयारी कैसे करें? शिक्षिकाओं द्वारा स्मार्ट माताओं को बताया गया।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिलेभर में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों और नोडल की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सहयोग के लिए जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से डीएमसी सतीश ब्यौहरे, एपीसी एमआर अंसारी, एपीसी पीआर झाड़े, पीएमयू पूनम पटेल, सुष्मिता ठाकुर, शशिकान्त सोनी एवं एसआरजी कमला सिन्हा, डीआरजी के रूप में नमिता देवांगन, कोनिका सोनी तथा बीआरजी के रूप में डोंगरगांव से मोतिम साहू, गोदावरी शर्मा, डोंगरगढ़ से कमलेश्वरी वर्मा, रूखमिन मंडावी, छुरिया से धनेश्वरी विनायक, दीपमाला साहू, राजनांदगांव से रंजना मंडावी, श्रीनिल अवस्थी की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एफएलएन स्टॉल में हंस कुमार मेश्राम, शरद अवस्थी,  वर्षा पाठक तथा हेमलता साहू शामिल रही।

इस अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के सहायक संचालक डॉ. एम. सुधीश,  प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शर्मा, सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक, पीआर झाड़े एपीसी, एमआर अंसारी एपीसी, बीईओ आरएल पात्रे, एसआरजी रीता मंडल, नंदिनी देशमुख, प्रीति शांडिल्य,  सावित्री सेन, राधा  धृतलहरे एवं किरगी की सरपंच  इंद्राणी साहू, उप सरपंच रूखमणी निषाद, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भोलाराम पटेल, उपाध्यक्ष मामेश साहू, पंच कमल साहू, भूपेन्द्र साहू, इंदल पटेल राजनांदगांव के चारों विकासखंड के स्मार्ट माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल रही।


अन्य पोस्ट