राजनांदगांव

नवरंग ग्रुप ने किया दीपक का सम्मान
22-Feb-2026 8:28 PM
नवरंग ग्रुप ने किया दीपक का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी।
नवरंग ग्रुप राजनांदगांव एवं बर्फानी सेवाश्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद स्पर्धा संपन्न हुई। जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न स्पर्धा के पुरस्कार भी बांटे गए। इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के सेवानिवृत्त अधीक्षण  यंत्री दीपक जोशी का सम्मान भी किया गया।
बर्फानी सेवाश्रम समिति एवं नवरंग महिला ग्रुप द्वारा कार्यक्रम के तहत समिति के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ में नवरंग ग्रुप के सदस्यों द्वारा तिलक व अक्षत लगाकर सभी का सम्मान कर स्वागत गीत से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात   नगर पालिक निगम भिलाई से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण यंत्री एवं बर्फानी सेवाश्रम समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
 इस अवसर पर  राजेश मारु, दीपक जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा,  नीलम जैन, महेन्द्र लुनिया, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, नागेन्द्र तिवारी, मनीष  परमार, दामोदर अग्रवाल, सूरज जोशी, संजय खंडेलवाल, निवेदिता बैद, सुनीता जोशी, अन्नू अग्रवाल, आरती शर्मा, ममता जोशी, आरती जोशी, अर्चना खंडेलवाल, स्वाति परमार, श्वेता जोशी, संस्कृति शर्मा,  निष्ठा जोशी ने आयोजित विभिन्न आयोजनों में सहयोग प्रदान किया। आभार गणेश प्रसाद शर्मा एवं संचालन  संस्कृति शर्मा व निष्ठा जोशी ने किया।


अन्य पोस्ट