राजनांदगांव

युवा नेताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव
22-Feb-2026 8:21 PM
युवा नेताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी।
भारत मंडपम नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन से भारत की छवि को नुकसान के विरोध में शनिवार को भाजयुमो अध्यक्ष चिंटु सोनकर के नेतृत्व में युवा नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय रायपुर का घेराव किया।  मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजयुमो के आव्हान पर शनिवार को शहर के युवाओं ने आक्रोश के साथ रैली के स्वरूप में  कूच किया और देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। युवा मोर्चा के  कार्यकर्ता पिंटु वर्मा एवं उज्वल कसेर ने बताया कि यह कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में किए गए अर्धनग्न  प्रदर्शन के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को भारतीय संस्कृति और मर्यादाओं के विरुद्ध बताते कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने रवाना होने से पूर्व कहा कि युवा मोर्चा सदैव राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर चिंटू सोनकर,  पिंटू वर्मा, उज्ज्वल कसेर, जयंत साहू, कमलेश प्रजापति, साकेत वैष्णव,  जितेंद्र साहू, सुमित मिश्रा, प्रवेश ठाकुर, ललित साहू, हिमांशु सोनवानी, हर्ष देव चौधरी, अरविंद बैद, आशु डहरिया, दुर्गेश साहू, अमन जायसवाल, अभिषेक यदु, विवेक वैष्णव, गोपाल साहू, राजकुमार निषाद, दीपक सिन्हा, माधव बंजारे, भीषण साहू, मेजर सेन, आकाश राजपूत, शुभम अग्रवाल सहित अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट