राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर अधिक शोर से डीजे बजाने वाले तीन व्यक्तियों के विरूद्ध केसीजी पुलिस ने छग कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई किया। साथ ही डीजे साउंड सिस्टम सहित 3 वाहन को जब्त किया। छग कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायलय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्रांतर्गत 11 फरवरी को आरोपी चंद्रशेखर विदान 35 साल साकिन खैरागढ़ के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा छग कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्रवाई कर डीजे साउंड सिस्टम और डीआई वाहन जब्त किया गया एवं 18 फरवरी को आरोपी भोला जंघेल 22 साल साकिन भुलाटोला के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2026 धारा छग कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्रवाई कर डीजे साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त किया गया तथा थाना गंडई क्षेत्रान्तर्गत 18 फरवरी को आरोपी विशाल नारबोदे 23 साल निवासी टेमनी बालाघाट के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा छग कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्रवाई कर डीजे साउंड सिस्टम और वाहन आईचर जब्त कर यायालय पेश किया गया।


