राजनांदगांव

वाद-विवाद, 3 के विरूद्ध कार्रवाई
21-Feb-2026 8:39 PM
वाद-विवाद, 3 के विरूद्ध कार्रवाई

राजनांदगांव, 21 फरवरी। क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 3 बदमाशों के विरूद्ध चौकी चिखली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार चौकी चिखली क्षेत्र में आदतन बदमाश नागेश खंदाड़े  22 साल निवासी रामनगर चिखली, अरमान डोंगरे 22 साल निवासी रामनगर काई तालाब के नीचे एवं  अमित यादव  29 साल साकिन मोतीपुर रामनगर वार्ड नं. 08 ओपी चिखली द्वारा वाद-विवाद कर कानून व्यवस्था निर्मित करने पर तीनों बदमाशों के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा  170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट