राजनांदगांव

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 26 फरवरी को
21-Feb-2026 4:33 PM
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 26 फरवरी को

राजनांदगांव, 21 फरवरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 26 फरवरी 2026 को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शिव शक्ति एग्र्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 6 पद एवं सनसूर श्रृष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव द्वारा एचआर के 3 पद, डेवलपमेंट मैनेजर के 5 पद, टीम लीडर के 2 पद, सेल्स एक्सीक्यूटिव के 10 पद, ब्रांच मैनेजर के 7 पद तथा सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 5 पद, फिल्ड ऑफिसर के 6 पद, मार्केटिंग मैनेजर के 2 पद पर भर्ती की जाएगी।


अन्य पोस्ट