राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित शनिवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। जिसमें परीक्षा केंद्रों में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया। जिले में 88 केंद्रों में उक्त बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने नकल रोकने उडऩदस्ता दल का गठन किया है। इस टीम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक संचालित होगी। इधर शनिवार से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई जो 13 मार्च तक आयोजित होगी।
परीक्षार्थियों के लिए सवा 3 घंटे का समय दिया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा संचालित हो रही है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन हिन्दी की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके लिए अहम जांच पड़ताल कराई जा रही है।


