राजनांदगांव

युकांइयों ने शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
21-Feb-2026 4:23 PM
युकांइयों ने शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी।
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और शहर उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सोनी ने सहयोगियों सहित नगर निगम आयुक्त के नाम कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की जर्जर स्थिति, अधूरे विकास कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
ज्ञापन में अभिमन्यु ने मुख्यत: नगर निगम ऑडिटोरियम की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। हाल ही में ऑडिटोरियम की छत से पीओपी गिरने की घटन को अत्यंत गंभीर बताते कहा कि यह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शहर में सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए गांधी सभागृह अपेक्षाकृत छोटा है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा होती है। ऐसे में नगर निगम ऑडिटोरियम की तत्काल तकनीकी जांच कराकर उसकी मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग की गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

संदीप सोनी द्वारा वार्ड क्र. 44 महेश नगर आशीर्वाद कॉलोनी गली नंबर 2 में अधूरी नाली निर्माण कार्य को लेकर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। अधूरी नाली के कारण गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। इस वजह से नाली जल्द से जल्द पूर्ण की जानी चाहिए। साथ ही सभी ने क्षेत्र के गार्डनों में नियमित सफाई, घास कटाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग भी की गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गार्डनों में साफ-सफाई की कमी के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान निमेश देशलहरे, दादू यादव, रामकृष्ण महिलांग, अतुल्य साहू, कृष्णा सिन्हा, पुष्कर रजक, लक्ष्य, शुभम साहू, कारण साहू, विकास यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट