राजनांदगांव
शिवाजी जंयती पर युवाओं ने किया माल्यार्पण
20-Feb-2026 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 20 फरवरी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती अवसर पर शहर के शिवाजी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में मनीष साहू, निमेश देशलहरे, दादू यादव, रामकृष्ण महिलांग, अतुल्य साहू, कृष्णा सिन्हा, पुष्कर रजक, लक्ष्य, शुभम साहू, कारण साहू, विकास यादव आदि युवाओं ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को साफ कर विधिवत रूप से धोया। इसके पश्चात माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने शिवाजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में एकताए साहस एवं सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


