राजनांदगांव

नागपुर में विश्व महासम्मेलन 22 को
20-Feb-2026 4:33 PM
नागपुर में विश्व महासम्मेलन 22 को

राजनांदगांव, 20 फरवरी। संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन आगामी 22 फरवरी को रेशीम बाग नागपुर में आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन में  वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव हिस्सा लेने नागपुर जाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को नामदेव समाज का महाकुंभ भव्य व दिव्य आयोजन महाराष्ट्र के उपराजधानी नागपुर के रेशीम बाग मैदान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने  सामाजिक विश्व महासम्मेलन के उद्देश्य एवं संकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपरोक्त जानकारी दिनेश नामदेव ने दी


अन्य पोस्ट