राजनांदगांव

पुलिस गेम्स के लिए नांदगांव के तीन चयनित
20-Feb-2026 4:25 PM
पुलिस गेम्स के लिए नांदगांव के तीन चयनित

 हैदराबाद में तैराकी और क्रॉस कंट्री में दिखाएंगे दम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
73वें अखिल भारतीय पुलिस एक्वेटिक्स एवं क्रासकंट्री क्लस्टर 2025-26 का सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद में 23 से 26 फरवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 सदस्यी दल को पुलिस महानिरीक्षक (छस बल मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर द्वारा डीजीपी के अनुमोदन उपरांत अनुमति प्रदान की गई है। इस पुलिस खेल प्रतियोगिता में राजनांदगांव पुलिस के तीन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिसमें क्रासकंट्री पुरूष वर्ग में आरक्षक कामता यादव एवं तैराकी में 8वीं बटालियन के आरक्षक रवि सिन्हा तथा 20वीं बटालियन के आरक्षक शंकर सिन्हा का चयन किया गया है।

इन तीनों खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में शामिल होने हैदराबाद रवाना होने से पहले महापौर मधुसूदन यादव ने उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट कर इस विषय में अवगत किया। महापौर मधुसूदन ने राजनांदगांव के पुलिस विभाग के इन तीनों प्रतिभाशाली खिलाडि़य़ों का उत्साहर्वधन करते उनसे प्रतियोगिता एवं उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी लेते खेल में बेहतर प्रदर्शन करने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। खिलाडिय़ों ने महापौर को बताया कि टीम कोच के रूप में राजनांदगांव के छबिलाल यदु, राकेश सिन्हा, यशवंत सिन्हा ने उन्हें प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया है। जिसका लाभ उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के रूप में प्राप्त होगा।


अन्य पोस्ट