राजनांदगांव
राजनांदगांव, 20 फरवरी। अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचिया के विरूद्ध डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 पाव शराब एवं मोटर साइकिल जब्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कालकापारा डोंगरगढ़ निवासी राज नंदेश्वर द्वारा शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब लेकर अपनी मोटर साइकिल से बिक्री के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते ग्राम राका मोड पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 16 पाव रोमियो देशी मदिरा कीमती 1280 रुपए, 16 पाव जम्बू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी कीमती 1920 रुपए, 2 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 400 रुपए, मोटर साइकिल कीमती 50 हजार रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खूंटे, आरक्षक अविलेश दीदी एवं किशन कुमार चंद्र का सराहनीय योगदान रहा।


