राजनांदगांव

12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से, 88 केंद्रों में नकल रोकने आधा दर्जन टीमें देंगी दबिश
19-Feb-2026 10:29 PM
12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से, 88 केंद्रों में नकल रोकने आधा दर्जन टीमें देंगी दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 20 फरवरी से 12वीं बोर्ड की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। जिले में 88 केंद्रों में  उक्त बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने नकल रोकने आधा दर्जन उडऩदस्ता का गठन किया है।

इस टीम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 8 टीम मॉनिटरिंग करेगी। टीम में अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू होगी। यह परीक्षा अगले माह 18 मार्च तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों के लिए सवा 3 घंटे का समय दिया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा होगी।

12वीं की परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 20 फरवरी को भूगोल, भौतिक शास्त्र, 23 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 25 को संस्कृत, 27 को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, 2 मार्च को गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनों टाइपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व, 7 मार्च को समाज शास्त्र, 10 को अंग्रेजी, 12 को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राईंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रीशन), 14 को हिन्दी, 16 को रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्ययुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 17 को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड उडिय़ा एवं 18 मार्च को मनोविज्ञान की परीक्षाएं होगी।

21 से 10वीं की परीक्षा

माशिमं द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 21 फरवरी से परीक्षा आरंभ होगी। यह परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। एक जानकारी के मुताबिक 10 हजार 96 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा में प्रश्न पत्रों को थानों में सुरक्षित रखा गया है। केंद्राध्यक्षों को एहतियात बरतने एवं पेपर लीक संबंधी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए विशेषतौर पर केंद्राध्यक्षों को हिदायत दी गई है। नकल करते पाए जाने पर केंद्राध्यक्षों पर भी कार्रवाई होने के लिए प्रशासन ने चेताया है।

आगामी 21 फरवरी से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। पहले दिन 21 फरवरी को प्रथम भाषा, 24 को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 26 को सामाजिक विज्ञान, 28 फरवरी को विज्ञान,  6 मार्च को गणित, 9 को तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उडिया, 11 को व्यावसायिक पाठ्यक्रम आर्गनॅइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मिडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिंग फाईनेंसियल सर्विसेस एंड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान मेड-अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार तथा 13 मार्च को केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत व केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईंग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी।


अन्य पोस्ट