राजनांदगांव
फर्जी सिमों में 32 ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी। फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस आपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि 15 फर्जी सिमों में विभिन्न राज्यों में 32 ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में अवैध तरीके से मोबाइल सिम जारी कर इसका उपयोग सायबर फ्रॉड करने वालों को उपलब्ध कराने वाले पर प्रभावी अंकुश लगाने थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में आरोपी पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
बताया गया कि सायबर फ्रॉड में अंकुश लगाने हेतु प्वाइंट ऑफ सेल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमें विवेचना के दौरान मोबाइल नंबर 8770041517 सिम क्रमांक 8991932410178116337 यू के माध्यम से पीओएस संचालक सिम संतोष कुमार देवांगन 30 वर्ष निवासी दुर्गा टाकिज के पीछे वार्ड नंबर 39 राजनांदगांव द्वारा जो कि महावीर चौक स्थित एक संचार केंद्र में पीओएस के रूप में कार्यरत था। 15 सिम कार्ड जारी किए गए थे।
जारी किए गए सिमों का उपयोग कुल 32 ऑनलाइन फ्रॉड में विभिन्न राज्यों जैसे आंध्रप्रदेश, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना में साइबर ठगी की गई। प्रकरण में बीएनएसए आईटी एक्ट के धाराओं सहित दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी संतोष को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।


