राजनांदगांव
राजनांदगांव, 18 फरवरी। नाबालिग से रेप करने वाला फरार आरोपी को मोहला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मिली जानकारी प्रार्थिया ने थाना मोहला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री 15 मार्च 2025 को सुबह लगभग 10.30 बजे मोहला आई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर उसे सूनसान फारेस्ट डिपो जंगल क्षेत्र में लेजाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 64(1), 64(2)(ड), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 4 एवं 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते मोहला-मानपुर एसपी यशपाल सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर बलात्कार के आरोपी का पतासाजी कर 15 फरवरी को ग्राम केसारडबरी रवाना किया गया। आरोपी के घर को घेराबंदी कर आरोपी रितेश्वर उर्फ रितिक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अपना जुर्म स्वीकार करने पर 15 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


