राजनांदगांव

30 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर
18-Feb-2026 4:49 PM
30 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

राजनांदगांव, 18 फरवरी। 30 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना खैरागढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 144/1992, धारा 379 भादवि के आरोपी अफसर अली निवासी रूवाबांधा सेक्टर-6 रिसाली भिलाई जिला दुर्ग न्यायालय से जमानत उपरांत फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। 17 फरवरी को सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भिलाई में दबिश दी गई। लगभग 30 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
 गिरफ्तार आरोपी को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान जारी है।


अन्य पोस्ट