राजनांदगांव
राजनांदगांव, 18 फरवरी। मोटर साइकिल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मचानपार में एक मोटर साइकिल में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में अधिक मात्रा में शराब बिक्री करते घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर नाकेबंदी करने पर आरोपी मोटर साइकिल छोडक़र भाग गया।
जिसमें 42 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब शोले ब्रांड छत्तीसगढ़ निर्मित कीमती 3360 रुपए एवं मोटर साइकिल कीमती 40 हजार रुपए जुमला कीमती 43 हजार 360 रुपए को बरामद कर चौकी तुमड़ीबोड़ में अपराध क्रमांक 27/26 आबकारी एक्ट धारा 34(2) कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध विवेचना के दौरान आरोपी खेमदास कौर 28 वर्ष साकिन मचानपार को गिरफ्तार किया गया था। मामले के फरार आरोपी लोकेंद्र उर्फ रिंकू जांगड़े 25 वर्ष निवासी मचानपार को विधिवत गिरफ्तार का न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


