राजनांदगांव
राजनांदगांव, 18 फरवरी। घर के पास गली में सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम और मोबाइल जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री में लगाम लगाने, शराब कोचियों व तस्करों पर नजर रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकूबाजों, नशेडिय़ों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 16 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि रेहान अहमद कश्मीरी पारा डोंगरगढ़ अपने घर के बगल गली में सट्टा-पट्टी लिख रहा है। मुखबिर सूचना पर आरोपी रेहान अहमद को अंकों के सामने रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन, नगदी रकम 1020 रुपए एवं एक मोबाइल फोन कीमत 5000 रुपए कुल जुमला कीमत 6020 रुपए जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


