राजनांदगांव

20 हजार के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल
17-Feb-2026 5:02 PM
20 हजार के गांजा के साथ  आरोपी गिरफ्तार, जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 1.771 किलोग्राम कीमती 20 हजार रुपए को जब्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश वैष्णव वार्ड नं. 10 कनक नगर छुईखदान का रहने वाला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगों को बिक्री कर रहा है  तथा अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटनास्थल वार्ड नं. 10 कनकनगर छुईखदान आरोपी राजेश वैष्णव के घर का कमरा में घेराबंदी पर रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी राजेश वैष्णव 29 साल साकिन वार्ड नं. 10 कनकनगर छुईखदान के कब्जे से एक गुलाबी सफेद रंग के पॉलीथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा। जिसमें फूलपत्ती बीजयुक्त विशेष प्रकार का गंधयुक्त कुल वजनी 1.771 किलोग्राम कीमती 20 हजार रुपए को जब्त कर आरोपी राजेश वैष्णव के विरूद्ध अपराध धारा का साक्ष्य पाए जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर 15 फरवरी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 16 फरवरी को न्यायालय में न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट