राजनांदगांव

कड़ी सुरक्षा में प्रश्न पत्रों का वितरण
16-Feb-2026 8:44 PM
कड़ी सुरक्षा में प्रश्न पत्रों का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 फरवरी। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण सोमवार सुबह निर्धारित समय पर स्टेट स्कूल से वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच बीते दिनों बोर्ड परीक्षा की गोपनी सामग्री को राजनांदगांव लाया गया था।

उक्त सामग्री का वितरण आज 16 फरवरी को समस्त केंद्राध्यक्षों को वितरित किया जा रहा है। उक्त वितरण सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गया। गोपनीय सामग्री वितरण के लिए बस की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस के लिए बस प्रभारी की ड्यूटी भी लगाई गई। इधर सामग्री वितरण के बीच पुलिस जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

 इधर गोपनीय सामग्री वितरण का क्रम शुरू हो गया। वहीं आगामी दिनों निर्धारित तिथियों में उक्त परीक्षाएं कड़ी जांच और सुरक्षा के बीच आयोजित की जाएगी।


अन्य पोस्ट