राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी। जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को सांसद संतोष पांडे ने केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों की विशेषता बताते प्रेस कान्फ्रेंस लेते कहा कि बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार के केंद्रीय निर्णय के कारण भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। सरकार ने रोजगार सृजन उत्पादकता बढ़ाने और विकास में तेजी लाने के लिए व्यापक आर्थिक सुधार किया है।
सांसद श्री पांडे ने मुख्य योजनाओं की जानकारी देते कहा कि भारत की अर्थ विशेषता ग्रोथ कर रही है। सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने अधिक सुधार किया है। जीएसटी का सरलीकरण किया गया है। बायोफार्मा शक्ति की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 5 वर्ष में 10 करोड़ रुपए का आबंटन किया जाएगा। वहीं इंडिया सेमी कंडक्टर 2.0 लांच किया जाएगा। रेयर अर्थ कारिडोर की स्थापना होगी। केमिकल के क्षेत्र में राज्य सरकार को समर्थन देने की योजना है। कपड़ा के क्षेत्र के 5 भागों का एकीकृत कार्यक्रम प्रस्तावित है। एमएसएमई राज्यों को विशेष सहायता, ऊर्जा क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा, 7 हाईस्पीड़ रेल कारिडोर, 3 नए आयुर्वेद एम्स की स्थापना, हर जिले में एक गल्र्स हास्टल बनेगा। वहीं रेल्वे के विकास के लिए 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में बिजली, स्टील, सीमेंट आदि उद्योगों के लिए कार्बन कैप्चर तकनीक को बढ़ावा देने 5 वर्षों में 20 हजार करोड़ का निवेश होगा। शहरों के विकास चालकों के आधार पर सिटी इकोनॉमिक रीजन की मैपिंग की जाएगी। जिसके लिए प्रति सीईआर 5 करोड़ रुपए का आबंटन होगा।
उन्होंने कहा कि खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी इस बजट में काफी कुछ है। जिसमें खेल के क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू किया जाएगा। मौजूदा परिषद को अपग्रेड करके नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना की जाएगी। लोथाल, धोलीवीरा, सारनाथ और लेह पैलेस सहित 15 और आध्यात्मिक स्थलों को जीवन एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, सौरभ कोठारी, भरत वर्मा, अमर ललवानी समेत अन्य लोग शामिल थे।


