राजनांदगांव
बाजार चौक में विवाद, एक गिरफ्तार
15-Feb-2026 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 15 फरवरी। सोमनी बाजार चौक में वाद-विवाद करने वाले युवक को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्रवाई किया जा रहा है। चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत ग्राम सोमनी बाजार चौक में वाद-विवाद कर रहे मिथलेश मारकण्डे उर्फ बच्चा 22 साल निवासी सतनामीपारा लखोली को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


