राजनांदगांव

जी-राम-जी योजना से रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा-कोमल
14-Feb-2026 7:55 PM
जी-राम-जी योजना से रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा-कोमल

राजनांदगांव, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी के संबंध में राजनांदगांव ग्रामीण के ग्राम ईरा एवं कोपेडीह में ग्रामीणों से मिलकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का निराकरण करते जी-राम-जी योजना के बारे में विस्तार से बताया।

श्री राजपूत ने ग्रामीणों से जल संरक्षण, पर्यावरण सरक्षण विषय पर जानकारी प्राप्त की एवं महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने एक स्वर में मोदी को धन्यवाद दिया, तब जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत-2047 की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित रोजगार मिले, इसी संकल्पना को पूरा करने यह योजना लाई गई है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जी राम जी योजना में मजदूरी भुगतान जल्दी होगा और खेती किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोक जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हो सके और कृषि गतिविधियां प्रभावित न हो। इस दौरान खिलेश्वर साहू, किशोर साहू, रमन सिंह राजपूत, बुद्धेश्वर साहू, नेपाल साहू, चुनेश्वर साहू, महेश साहू, राजा माखीजा, हरिशंकर देशमुख, मुख्य रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट