राजनांदगांव

भाजयुमो भाजपा की रीढ़ - विक्रांत
12-Feb-2026 4:07 PM
भाजयुमो भाजपा की रीढ़ - विक्रांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
खैरागढ़ जिले के भाजपा  युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अयूब सोलंकी,  राजनांदगांव जिला भाजयुमो महामंत्री नोमेश वर्मा सहित केसीजी जिला भाजयुमो के पदाधिकारियों ने केसीजी जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन के विस्तार, युवाओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और विचारधारा से ही संगठन को मजबूती मिलती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। संगठनात्मक अनुशासन, टीमवर्क और निरंतर सक्रियता के माध्यम से ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर भाजयुमो की टीम ने श्री सिंह को श्रीराम के तैलचित्र भेंट किया तथा जिले में भाजयुमो को शसक्त करने का आह्वान किया मुलाकात के दौरान समाजसेवी तरुण सिंह, आलोक श्रीवास, मंजीत सिंह, हर्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट