राजनांदगांव

बोधीराम यादव का निधन
11-Feb-2026 12:16 PM
बोधीराम यादव का निधन

राजनंदगांव, 11 फरवरी। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के भालूकोना निवासी बोधीराम यादव (मनबोधी) का बुधवार की सुबह लगभग 9.30 बजे निधन हो गया। वे डौंडी जनपद में चपरासी के पद पर पदस्थ थे।

उनका विगत कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब था। मिलनसार  व्यक्तित्व के धनी बोधीराम यादव अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र जितेंद्र यादव (गोलू), दो पुत्री तथा नाती-पोतो का भरापूरा परिवार  छोड़ गए।  उनका अंतिम संस्कार  दोपहर बाद गांव के मुक्तिधाम में परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाएगा। वे सांध्य दैनिक 'छत्तीसगढ़Ó के सिटी चीफ नरेश कुमार यादव के ससुर थे।


अन्य पोस्ट