राजनांदगांव

अवैध परिवहन व खनन, 7 वाहन जब्त
10-Feb-2026 8:15 PM
अवैध परिवहन व खनन, 7 वाहन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
खनिज अधिकारी  ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 7 प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग द्वारा ग्राम सुरगी में मुरूम के अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए जेसीबी सीजी 08 एएम 2117 और हाईवा सीजी 08 बीएफ 1708 जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम भंवरमरा आक्सीजोन में अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर सोल्ड स्वराज और ट्रैक्टर इंजन लोडर क्रमांक सीजी 24 पी 7496 जब्त किया गया।
ग्राम पारागांवकला में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर सोल्ड मैसी और ट्रैक्टर सोल्ड स्वराज राफटर सहित जब्त किया गया। जब्त वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट