राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी। घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज कर लाठी-डंडा से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेंड्री के प्रार्थी के मंगेतर को आरोपी देवीलाल साहू द्वारा उनके जन्मदिन पर बधाई दिया था, जिस पर आपस में विवाद होकर आपसी समझौता हो गया था कि 1 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे प्रार्थी घर के बाहर आग ताप रहा था, उसी समय आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान व बबलू प्रार्थी के घर आकर पुरानी बातों को लेकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज कर घर में घुसकर डंडा से मारपीट कर तथा धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 333 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट जोडक़र आरोपीगण सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू एवं देवीलाल साहू को 2 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण के अन्य दो आरोपी घटना दिनांक से फरार थे। जिसकी पतातलाश किया जा रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी करीम मुगल उर्फ बबलू 28 वर्ष निवासी अटल आवास पेंड्री के मिलने पर 7 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल निरूद्ध किया गया। आरोपी करीम मुगल उर्फ बबलू के विरूद्ध थाना लालबाग में एनडीपीएस व जुआ एक्ट का अपराध पूर्व से दर्ज है।