राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी। अवैध रूप से शराब परिवहन व विक्रय करने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से 70 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 6800 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 50 हजार रुपए को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को लालबाग पुलिस को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन से दो व्यक्ति शराब दुकान से अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब लेकर बायपास रोड से रेवाडीह से ट्रांसपोर्ट नगर चौकी तरफ आ रहा है। सूचना पर टीम गठित कर नाकेबंदी करने पर उक्त दोपहिया वाहन मिला, जिसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम मनीष तेजवानी 30 साल निवासी नंदई चौक न्यू आदर्श कालोनी व भागवत प्रसाद तिवारी 58 साल निवासी ग्राम कोहका का होना बताया।
आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा शोले देशी प्लेन शराब एवं 30 पौवा स्पेशल गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन कीमती 50 हजार रुपए को आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया। आरोपियों को शराब रखने के संबंध में नोटिस तामिल कराया गया, जो कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।
आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।