राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी। डोंगरगढ़ में मंदिर के पीछे बैठकर गांजा पीते हल्ला-गुल्ला करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 ग्राम गांजा एवं गांजा पीने का सामान सहित कुल 4 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को रात्रि में डोंगरगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग महावीर मंदिर के पीछे बैठकर गांजा पीते हल्ला-गुल्ला कर रहे हैं। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते मौके पर पहुंचकर रेड की गई। महावीर मंदिर के पीछे बैठकर गांजा पी रहे आरोपी जगन्नाथ पटेल, अमर तिवारी, चेतन लारिया, राजू खान, कादिर खान, अनिल वर्मा, सोमनाथ साहू एवं दीपक सिन्हा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 100 ग्राम गांजा एवं गांजा पीने का चिलम, माचिस, लाइटर सहित कुल कीमती 4000 रुपए का सामान जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
भविष्य में भी इस प्रकार की सूचना मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


