राजनांदगांव
राजनांदगांव, 8 फरवरी। सट्टा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। बताया गया कि इसी मामले में पहले भी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके मेमोरेंडम में उक्त कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर शास्त्री चौक तुलसीपुर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई कर अविनाश रामटेके उर्फ गोलू 29 वर्ष निवासी शास्त्री चौक तुलसीपुर को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 3040 रुपए, सट्टा-पट्टी, नोटबुक, मोबाईल, डाटपेन जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर 4 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने मेमोरंडम में सट्टा से प्राप्त रकम व सट्टा-पट्टी को इम्तियाज वारसी निवासी नवागांव को प्रतिदन देना बताया गया। उक्त मेमोरंडम के आधार पर आरोपी इम्तियाज वारसी 46 वर्ष साकिन नवागांव को 6 फरवरी को मामले में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया है।


