राजनांदगांव

अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था निर्णय का स्वागत - राजपूत
08-Feb-2026 4:26 PM
अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था निर्णय का स्वागत - राजपूत

राजनांदगांव, 8 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने पर हर्ष व्यक्त करते कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई।

श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,  इसके लिए  बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। श्री  राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


अन्य पोस्ट