राजनांदगांव

हथियार लहराने वाले दो गिरफ्तार
07-Feb-2026 4:22 PM
हथियार लहराने वाले दो गिरफ्तार

राजनांदगांव, 7 फरवरी। चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आदतन बदमाशों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक नग धारदार लोहे का चाकू और एक नग चाकूनुमा गुप्ती को जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को पुलिस  ने रात्रि में पेट्रोलिंग के दौरान शंकरपुर सामुदायिक शौचालय के पास दो व्यक्ति द्वारा चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगो को डराते धमकाते पाए जाने पर आदतन बदमाशो सेवक कश्यप उर्फ  छोटू 22 साल और चंदू उर्फ देव नायक 18 साल 04 माह दोनों निवासी शंकरपुर के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू  व एक नग चाकूनुमा गुप्ती जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध  धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
 


अन्य पोस्ट