राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी। मवेशी तस्करों को पुलिस ने पकडक़र 9 नग मवेशियों को बरामद किया। जिसमें 8 नग मवेशी जीवित और एक नग मृत अवस्था में बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में महाराष्ट्र के भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को डोंगरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में गौवंश को बिना चारा-पानी के कत्लखाना ले जाने ग्राम पहलवान चारभाठा से ग्राम कुल्हाड़ी की ओर जा रहे है। सूचना पर डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में ग्राम कुल्हाड़ी भोजराज भंडारी के घर के पास गुंडरदेही रोड पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 09 नग कृषि उपयोगी मवेशी, जिसमें 08 नग जीवित अवस्था एवं 01 नग मृत अवस्था मे बरामद कर धारा छग कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11, बीएनएस की धारा 325, मो.व्ही. एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया गौवंश को मिस्प्री महाराष्ट्र ले जा रहे थे, जहां से इनको हैदराबाद कत्लखाना ले जाया जाता था।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में डोमेन्द्र वाल्दे 37 साल, टोमेन्द्र केशु मेश्राम 21 साल, परमानंद सलामे 22 साल तीनों निवासी मिस्प्री थाना चिचगढ जिला गोंदिया महाराष्ट्र और प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश साहू 24 साल तथा जानुकराम हल्बा 56 साल दोनों निवासी चारभाठा थाना डोंगरगांव शामिल हैं।


