राजनांदगांव

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रहा सीधा लाभ - विक्रांत
06-Feb-2026 4:41 PM
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रहा सीधा लाभ - विक्रांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 के अवसर पर विद्युत विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन खैरागढ़ में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की। वहीं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक हितग्राही इन योजनाओं से जुडक़र बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं का लाभ जमीन स्तर तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया। इससे उपस्थित लोगों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।  कार्यक्रम में विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, नंद चंद्राकर, रूपेंद्र रजक, कमलेश कोठले, मोनिका रजक सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट