राजनांदगांव

उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए डॉ. चेतन सम्मानित
06-Feb-2026 4:37 PM
उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए डॉ. चेतन सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम मानस महायज्ञ में संत  चिन्मयानंद बापू द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए डॉ. चेतन साहू को सम्मानित किया गया।आयोजन समिति के संयोजक नोबल साहू ने बताया कि डॉ. चेतन साहू ने नौ दिन तक जरूरतमंद गरीब मरीजों की बीपी, सुगर, हृदय रोग, सांस की बीमारी, वात रोग का उपचार एवं दवाई देकर नि:शुल्क सेवा की। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव एवं यज्ञ समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस शिविर में 783 मरीजों को नि: शुल्क सेवा का लाभ प्राप्त हुआ। अंतिम दिवस नेत्र जांच किया गया। जिसमें 50 मरीजों को लाभ मिला। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली एवं नि: शुल्क परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संयोजक  नोबल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू, छबिलाल साहू, अशोक साहू, रमेश यादव, राकेश सिन्हा, रामजी साहू, जगन यदु, संतोष ढीमर,  माधव साहू, परदेशी राम साहू, अनिल साहू, भोज गंजीर, भीखूराम साहू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट