राजनांदगांव

घर में घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
05-Feb-2026 7:37 PM
घर में घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 5 फरवरी। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में बसंतपुर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने बसंतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोस का युवक राहुल राजपूत उर्फ  गुज्जर  25 वर्ष निवासी क्लब चौक बसंतपुर घर के सामने आकर अभद्र गाली-गलौज करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना और जबरन घर में घुसकर बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट की। जिससे  उन्हें चोटें आई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर  थाना बसंतपुर में धारा 269, 351(2),  333, 324(4), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आरोपी राहुल राजपूत उर्फ  गुज्जर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी आए दिन गाली-गलौज एवं मारपीट की घटनाओं में संलिप्त रहता है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में भी आबकारी अधिनियम एवं मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट