राजनांदगांव

किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किया मंडलों का दौरा
05-Feb-2026 4:50 PM
किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किया मंडलों का दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 फरवरी।  
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा मंत्री मूलचंद लोधी एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने राजनांदगांव जिले के विभिन्न मंडलों छुरिया, गैंदाटोला, कुमरदा, डोंगरगांव एवं अर्जुनी का विस्तृत दौरा कर मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान संगठन की मजबूती, किसान हितों से जुड़े मुद्दों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान  दिनेश गांधी, डिकेश साहू,  रविंद्र वैष्णव, रमेश सोनवानी, जितेंद्र वर्मा,  संजय सिन्हा, कांता साहू, शेखर भारतध्वज, अशोक मरकाम, भेषबाई साहू, मोनू गुप्ता,  खिलेश्वर साहू, हिरदे देवांगन, अंजू त्रिपाठी, गुलशन हिरवानी,  सतीश पांडे, महेश्वर साहू, डोमन पटेल, रुद्र कोरे, मनीष पटेल,  भुवन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री मूलचंद लोधी ने कहा कि भाजपा सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और संगठन के माध्यम से गांव-गांव तक किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा किसान मोर्चा के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का आह्वान किया। दौरे के दौरान पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरे को लेकर उत्साह देखा गया और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट