राजनांदगांव

एएनएम प्रशिक्षण की मंजूरी से युवाओं को मिलेगा नया भविष्य-मोनू
04-Feb-2026 5:21 PM
एएनएम प्रशिक्षण की मंजूरी से युवाओं को मिलेगा नया भविष्य-मोनू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 फरवरी।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नर्सिंग कौशल कॉलेजों में एएनएम प्रशिक्षण को स्वीकृति दिए जाने और इस निर्णय में राजनांदगांव को शामिल किए जाने को  जिले के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व का कदम बताते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह ने इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा निर्णय करार दिया।

उन्होंने कहा कि एएनएम प्रशिक्षण की सुविधा जिले में शुरू होने से स्थानीय युवाओं, विशेषकर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों की बेटियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें नर्सिंग जैसी सम्मानजनक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि आने वाले समय में जिले और आसपास के अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
मोनू बहादुर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों और प्रभावी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि उनके निरंतर प्रयासों के चलते ही राजनांदगांव को यह सौगात मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति भी धन्यवाद प्रकट किया।


अन्य पोस्ट