राजनांदगांव

रॉयल किड्स कान्वेंट में नए एडमिशन के लिए आकर्षक ऑफर
04-Feb-2026 4:53 PM
रॉयल किड्स कान्वेंट में नए एडमिशन के लिए आकर्षक ऑफर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 फरवरी।
 रॉयल किड्स कॉन्वेंट ने नए एडमिशन के लिए एक नए और आकर्षक ऑफर की घोषणा की है।
विद्यालय के निदेशक संजय बहादुर सिंह ने बताया कि जो छात्र किसी भी बोर्ड से 95 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जो छात्र 90 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें 50 प्रतिशत की छूट शिक्षण शुल्क में प्रदान की जाएगी। विद्यालय ने पहले से ही सिंधी समाज और राजपूत समाज के छात्रों को 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है और अब आर्मी, पुलिस और आरकेसी के पूर्व छात्रों के बच्चों को भी 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। निदेशक संजय बहादुर सिंह ने कहा ‘हम नए एडमिशन के लिए एक बोनांजा ऑफर लेकर आए हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे इस ऑफर से छात्रों और उनके अभिभावकों को फायदा होगा।’ उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा,  90 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत की छूट,  सिंधी समाज और राजपूत समाज के छात्रों को 50 प्रतिशत की छूट (पहले से ही लागू), आर्मी, पुलिस और आरकेसी के पूर्व छात्रों के बच्चों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
 


अन्य पोस्ट