राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड विकास के लिए स्वीकृत राशि से वार्ड नं. 14 दिग्विजय क्लब में 9.90 लाख रुपए की लागत से एप्रोच रोड एवं नाली निर्माण के लिए क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक अध्यक्ष सचिन बघेल, क्लब के अध्यक्ष किशोर बेलावाला तथा क्लब के पदाधिकारियों एवं निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।
महापौर ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन के पश्चात वार्डों में विकास कार्य कराने शासन ने अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकर निधि से राशि स्वीकृत किए। जिससे वार्डों में मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान का निर्माण वार्डो में आवश्यकतानुसार कराया जा रहा है। इसी कड़ी में दिग्विजय क्लब में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से एप्रोच रोड तथा नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा, ताकि क्लब वालो को इसका लाभ मिल सके।
भूमिपूजन कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सुरेश एच.लाल, श्रीकिशन खंडेलवाल, मनोज चितलांगिया, अजय सिंह, डॉ. उत्तम चावडा, अंजुम अल्वी, आनंद वर्गीस, उमाकांत भारतद्वाज, त्रिगुण टांक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा सहित टोपेन्द्र सिंह, सावन वर्मा, सुनील साहू, दीपक खाण्डे, सुषमा साहू, मुनेन्द्र साठिया एवं तिलक राज ध्रुव समेत अन्य लोग शामिल थे।


