राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 फरवरी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कुल होम्स दलदल सिवनी रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी प्रीतम सिंह घटोर्डे के स्वामित्व की जब्तशुदा वाहन टाटा ट्रक सीजी 04 डीएल 8325 एवं शिवनगर इंदरा नगर रायकान्हान पीपरीभाग-7 नागपुर महाराष्ट्र निवासी अमोल घाडे के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन टाटा ट्रक एमएच 40 वाय 1592 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का गठित समिति द्वारा नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी एवं प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय राजनांदगांव) से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त वाहन से कुल 32 नग मवेशी भैंसा प्रजाति के भरकर बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक बूचडख़ाना व कत्लखाना की ओर ले जाया जा रहा था।


