राजनांदगांव

जिपं सीईओ ने की प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण
02-Feb-2026 5:38 PM
जिपं सीईओ ने की प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट (पीडब्ल्यूएम) यूनिट का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान यूनिट के संचालन व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन किया तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के प्रभावी एवं सतत संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट (पीडब्ल्यूएम) के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों के एसएलआरएम शेड से प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण तत्काल प्रारंभ करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्लास्टिक कचरे का समयबद्ध संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण अनिवार्य है।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत डोंगरगांव के ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम कुटुलबोड़-भाठागांव का दौरा किया। ग्राम कुटुलबोड़-भाठागांव में शत-प्रतिशत यूजर चार्ज संग्रहण के लिए पंचायत के सरपंच, सचिव, स्वच्छग्राहियों एवं ग्रामवासियों की सराहना की और सभी को बधाई दी। जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को पूर्ण क्षमता से संचालित करने कहा।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि,  जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण, सीईओ जनपद पंचायत राजनांदगांव एवं सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव, ब्लॉक समन्वयक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट