राजनांदगांव

कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
28-Jan-2026 6:08 PM
कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

राजनांदगांव, 28 जनवरी। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में ध्वज फहराया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते कार्य करें। साथ ही जनसामान्य के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन कर्तव्य निष्ठा से करते आम जनता की समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहतर कार्य करते जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर  मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट