राजनांदगांव

दक्षिण ब्लॉक मंडल अध्यक्ष बने आफताब
24-Jan-2026 4:21 PM
दक्षिण ब्लॉक मंडल अध्यक्ष बने आफताब

राजनांदगांव, 24 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत राजनांदगांव शहर के दक्षिण ब्लॉक में ऑफताब अहमद को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

आफताब अहमद की इस नियुक्ति पर क्षेत्रीय वरिष्ठ  कांग्रेसजानों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। नियुक्ति पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा  सहित अन्य  का श्री अहमद  ने आभार व्यक्त किया। आफताब अहमद ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत यूथ कांग्रेस से की थी। वह पिछले 10 वर्षों से पार्टी के विभिन्न पदों निष्ठा से कार्य कर रहे थे। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उन्हें मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करेगी। ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट