राजनांदगांव

शिव सृजन और कल्याण का प्रतीक है- कुलबीर
24-Jan-2026 4:13 PM
शिव सृजन और कल्याण का प्रतीक है- कुलबीर

 छाबड़ा कथा सुनने पहुंचे नया ढ़ाबा
 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददात
राजनांदगांव, 24 जनवरी।
नया ढाबा वार्ड नं. 04 में महिला समूह व ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठवें दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शिव महापुराण कथा का श्रवण करने पहुंचे। इस दौरान कथावाचक माता दुर्गेश्वरी पंडित को शॉल-श्रीफल भेंटकर शहरवासियों व ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि व कुशलकामना के लिए आशीर्वाद मांगा। तत्पश्चात आयोजित शिव महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान श्री छाबड़ा ने कहा कि आज लोगों द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन कराया जा रहा है पुनित कार्य है। इससे गांव की सुख-शांति और आने वाली पीढ़ी को ज्ञान और सकारात्मक संदेश मिलता है।

शिव केवल संहारक नहीं, बल्कि सृजन और कल्याण का प्रतीक भी है। शिव महापुराण का श्रवण और पाठ मानसिक शांति प्रदान करता है और जीवन को सकारात्मक दिशा देता है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में नैतिक मूल्यों और आत्मज्ञान का मार्ग भी दिखाता है। कथावाचक माता दुर्गेश्वरी द्वारा रोजाना भगवान शिव की महिमा, उनके अवतारों, ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति तथा भक्ति और वैराग्य के मार्ग का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है।
कथा में हेमा साहू, मणी साहू, प्रीति बंजारे, राधा बंजारे, मोमिन बंजारे, सुमित्रा साहू, तनूजा साहू, कविता बारले, चंद्रिका बारले, रानू टंडन, तोषी साहू, बबिता साहू, सुशीला साहू सहित अन्य लोगों ने कथा का श्रवण किया।


अन्य पोस्ट