राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददात
राजनांदगांव, 24 जनवरी। सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सुभाष द्वार में उनकी प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने उनके योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। अतिथियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विशाल आदमकद मूर्ति पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डीसी जैन, सुनील साहू, वर्षा सिन्हा, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, राजा माखीजा, संदीप बघेल, शिव वर्मा, मनोहर यादव, अपूर्वा श्रीवास्तव, सतीश साहू, अमृता सिन्हा, शेखर यादव, राधेश्याम गुप्ता, शरद सिन्हा, विजय राय, पंकज कुरंजेकर उपस्थित थे।
महापौर ने कहा कि देश की आजादी में सुभाषचंद्र बोस के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने तुुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दंूगा, का नारा दिया था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह भारतीय राष्ट्रीय सेना (आजाद हिंद फौज) के प्रमुख थे। इसके साथ ही आजाद हिंद सरकार के संस्थापक प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि हर युवा को उनके आदर्शों पर चलकर देश हित में काम करना चाहिए।
पार्षद वर्षा सिन्हा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि हमारे वार्ड में सुभाषचंद बोस की प्रतिमा एवं सुभाष द्वार स्थापित है। सुभाषचंद हमारे बीच सदैव अमर रहेंगे। उनके त्याग बलिदान के लिए हम सभी ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुभाष द्वार एवं प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उमेश यादव, दीपक साहू, नीरज शर्मा, शैलेन्द्र अवजट, सोनू यादव, राजू परमार, विकास रूचंदानी, जैयता साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।


