राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी। यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही शहर में यातायात पुलिस एवं स्काउट गाईड द्वारा जनजागरूता रैली निकाली गई।
मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के 22वें दिन एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात कार्यालय राजनांदगांव में सडक़ सुरक्षा प्रबंधन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 190 स्कूली छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। निर्णायक की भूमिका में रितेश देवांगन और पुनाराम यादव उपस्थित रहे।
शहर में यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं स्काउड गाईड के संयुक्त तत्वाधान में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली निकालकर चौक-चौराहों में दुपहिया सवार हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया। जनजागरूकता रैली में स्काउट गाईड के छात्र-छात्राओं के साथ मयूख श्रीवास्तव, भारती रजक, रमेश दास साहू, शिरीन कौसर, सोमिन साहू, प्रवीण साव उपस्थित रहे।


