राजनांदगांव

महाराष्ट्र का सौ क्विंटल अवैध धान पकड़ाया
22-Jan-2026 4:56 PM
महाराष्ट्र का सौ क्विंटल अवैध धान पकड़ाया

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जनवरी।
महाराष्ट्र धनोरा से मेटाडोर में अवैध धान मानपुर लाने के दौरान कोहका पुलिस ने रात्रि में नाकेबंदी कर लगभग 100 क्विंटल 250 कट्टा अवैध धान पकड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर-अं. चौकी एसपी यशपाल सिंह के निर्देशन में एएसपी देवचरण पटेल, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र नेताम के नेतृत्व  में  अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने 20 जनवरी को रात्रि के समय थाना के सामने एमसीपी लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।
 

इसी दौरान ट्रकों को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। जांच के दौरान एक मेटाडोर में 250 कट्टा धान कुल वजन 100 क्विंटल पाया गया। पूछताछ में वाहन चालक द्वारा धान को धनोरा महाराष्ट्र से मानपुर लाना बताया गया।  अवैध धान परिवहन पाए जाने पर गवाहों के समक्ष मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया एवं  वाहन सहित धान को सुरक्षार्थ थाना कोहका परिसर में रखा गया है।


अन्य पोस्ट