राजनांदगांव

सीमाओं पर 223 क्विंटल अवैध धान जब्त
20-Jan-2026 5:12 PM
सीमाओं पर 223 क्विंटल अवैध धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जनवरी।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशाुनसार जिले में अवैध धान का परिवहन करने वाले एवं कोचियों व बिचौलियों के विरूद्ध मुस्तैदी के साथ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को जब्त किया गया है।

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आधी रात घुमका तहसील के ठेलकाडीह चौक में घेराबंदी कर कोंडागांव से राजनांदगांव की ओर आर रहे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें 140 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। अधिकारियों ने अवैध धान सहित वाहन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया।

छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत हाटबंजारी में बड़ी कार्रवाई करते रामस्वरूप के घर से 48 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। यह धान महाराष्ट्र सीमा से लाकर बिना अनुमति के अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। मंडी अधिनियम के नियमों के उल्लंघन के तहत कुमर्दा तहसील के ग्राम मुंजालकला में भूषण देवांगन के पास से 35 क्विंटल धान जब्त किया गया। जिले में धान की अवैध आवक रोकने के लिए सीमाओं पर चेक पोस्ट सक्रिय किए गए हैं। बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन पाए जाने पर न केवल धान जब्त किया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहन एवं व्यक्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट