राजनांदगांव

मानव उत्थान सेवा समिति ने सामान बांटे
15-Jan-2026 8:59 PM
मानव उत्थान सेवा समिति ने सामान बांटे

राजनांदगांव, 15 जनवरी। मानव उत्थान सेवा समिति जिला राजनांदगांव के द्वारा जन सेवा ही प्रभु सेवा के अंतर्गत नववर्ष, मकर संक्रांति एवं श्री श्रीयांश जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से महात्मा अनंता बाई के मार्गदर्शन में  मानव उत्थान सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

मानव उत्थान सेवा समिति एक आध्यात्मिक एवं पंजीकृत संस्था है संस्था द्वारा लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित किया जाता है जिसमें रक्तदान शिविर, मिशन एजुकेशन, वृक्षारोपण, सफाई अभियान, बाढ़ पीडि़तों के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य करती है इसी तारतम्य में मानव उत्थान सेवा समिति जिला राजनांदगांव द्वारा ग्राम भोथीपार एवम मलपुरी में  16  जरूरतमंद लोगों को  मेडिसिन वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य मूलचंद निषाद, रमेश निषाद, मोहित साहू, लच्छू राम देशमुख शुभम देशमुख चित्रकांत एवं सिद्धार्थ शर्मा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट